Gridih News: निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 125 लोगों ने उठाया लाभ
गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। धोबीडीह इंक्लाइन के फाइनल माइन क्लोजर प्लान (एफएमसीपी) के अंतर्गत प्रभावित गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपराटांड़ उर्दू परिसर में सोमवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करहरबारी पंचायत के मुखिया विशेष रूप से उपस्थित थे। शिविर में डॉ. अनुराग सिंह वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी गिरिडीह क्षेत्र के नेतृत्व में पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग कर्मियों की टीम ने बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के कुल 125 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जरूरतमंदों को आवश्यक परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। यह इस क्षेत्र में आयोजित सातवां और धोबीडीह इंक्लाइन एफएमसीपी के तहत दूसरा स्वास्थ्य शिविर था। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.