Gridih News: नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 108 लोगों की जांच
गिरडीह, जुलाई 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। धोबीडीह इंक्लाइन के फाइनल माइन क्लोजर प्लान के अंतर्गत प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुशवाटांड़ मध्य विद्यालय परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। शिविर का शुभारंभ करहरबारी पंचायत की मुखिया सहारा खातून की उपस्थिति में हुआ। चिकित्सा शिविर में सभी आयु वर्ग एवं महिला-पुरुष सहित कुल 108 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। शिविर का संचालन गिरिडीह एवं बी एंड के क्षेत्र के अनुभवी चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों की टीम ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ किया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: लुरडीपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.