गिरडीह, सितम्बर 6 -- Gridih News: गिरिडीह। गिरिडीह शहर के सबसे अधिक चहल-पहल रहनेवाला कालीबाड़ी चौक और इसके आसपास के इलाके को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने शनिवार को अभियान चलाया। इसके तहत बीबीसी रोड मोड़ के पास नाली के ऊपर अवैध रूप से लगी दुकानों और ठेलों को जेसीबी से हटा दिया गया। हालांकि शुरुआत में सब्जी और फल की दुकान लगानेवाले लोगों के विरोध के चलते तनाव की स्थिति बनी थी, लेकिन पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की तत्परता से माहौल को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। बीबीसी रोड मोड़ के समीप बड़ा नाला के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण कालीबाड़ी मुख्य मार्ग बाधित रहता था। हाल में नगर निगम ने दुरुस्त कराकर आगमन बहाल कराया था। शनिवार को इसी स्थल पर जब कपड़ा कारोबारी दीपक श्रीवास्तव और उनकी बहन जमीन की घेराबंदी कराने पहुंचे, तो सब्जी दुकानदा...