गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: डुमरी। डुमरी थाना कांड संख्या 113/2023 में नामजद अभियुक्त हीरो कुमार (पिता- प्रेम महतो), निवासी खेतको के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को इश्तेहार तामिला करवाया गया। यह कार्रवाई एडिशनल सेशन जज (टू), गिरिडीह द्वारा निर्गत इश्तेहार अधिपत्र के आलोक में डुमरी पुलिस ने ग्राम खेतको पहुंचकर की। मामला 26 अक्टूबर 2023 का है, जिसमें अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।इश्तेहार तामिला के दौरान अभियुक्त के घर एवं सार्वजनिक स्थानों पर इश्तेहार चस्पा किया गया। इस दौरान अभियुक्त की मां प्यासी देवी, भाई सहित ग्रामीण टहल महतो, उमेश कुमार, प्रकाश कुमार एवं जितेंद्र महतो मौजूद थे। ढोल बजाकर इश्तेहार की उद्घोषणा कारू तुरी ने की। कार्रवाई में इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद महतो, पुअनि अभि...