गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। 14 साल के एक नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने के लिए लड़के को प्रेरित किया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुराना मोहल्ला बुढ़ियाखाद का है। सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल पुलिस पहुंची और मामले की तफ्तीश की। साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक लड़का 14 वर्षीय मो सरफराज रजा पिता स्व.जमीर अंसारी है। इस संबंध में मृतक बालक की मां मसोमात मेरुन निशा की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में पतरोडीह निवासी मो हबीब उर्फ कारू, मो राजा, मो बिट्टू, साजदा खातुन एवं सलमा खातुन को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले ...