गिरडीह, अगस्त 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं आरोपी की सास की ओर से नाबलिग लड़की के माता-पिता के विरूद्ध दामाद एवं बेटी के साथ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दोनों परिवार आपस में गोतिया है। मामले में मुफस्सिल पुलिस ने फिलवक्त दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

दुष्कर्म की गिरफ्तारी साथ ही नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी गंगाधर रविदास उर्फ सेठु को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार के बाद सोमवार को पुलिस ने उसे अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। दुष्कर्म की प्राथमिकी पीड़िता की शिकायत पर दर्ज की गयी है। पीड़िता का कहना है क...