Gridih News: नाबालिग लड़की के शव मिलने के दूसरे दिन ग्रामीणों ने किया रोड जाम
गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के खिजुरी में गुरुवार को संदेहास्पद परिस्थिति में नाबालिग लड़की रिया कुमारी का फंदे से लटका हुआ शव मिलने के मामले का उदभेदन कर इसमें संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शुक्रवार को तिसरी-गिरिडीह मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लगभग एक घंटा तक मुख्य सड़क जाम रही। जिसके कारण दोनों ओर से छोटी-बड़ी गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई। इस दौरान मौके पर पहुंची तिसरी पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर मामले की जांच कर इस घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने जाम हटाया।
मृतका का शव बता दें कि गुरुवार शाम खिजुरी निवासी सहदेव तुरी की 16 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी का शव गांव से काफी दूरी पर झाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.