Gridih News: नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के बाद दो पक्ष थाना में उलझे, पुलिस ने लाठियां भांजी
गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: गिरिडीह। पचंबा थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी की घटना के बाद गुरवार देर रात हंगामा हो गया। पचंबा थाना परिसर में थाना दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और नोकझोंक शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती व तनवापूर्ण होते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया करने एवं स्थिति को संभालने के लिए लाठियां चटकायी और सभी को खदेड़ दिया। पुलिस की लाठी से दोनों पक्षों के लोगों को चोट लगने की बात कही जा रही है। दरअसल गुरुवार देर रात शिकायत दर्ज कराने पहुंची छात्रा और उसके परिजनों के साथ भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद संजीव कुमार उर्फ गुड्डू भी मौजूद थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लालो राइन भी अपने लोग के साथ थाना पहुंच गए। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.