गिरडीह, अक्टूबर 26 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करना पति को महंगा पड़ गया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पति को सोमवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया। आरोपी शमीम अंसारी है। वह बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोलगो का रहनेवाला है। उसके विरुद्ध बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 191/26 के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता सरीमा खातून ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति हमेशा मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि 25 अक्टूबर को पति शराब पीकर घर आया। पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंची सास और ससुर के साथ भी गाली-गलौज की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने बेरहमी से मारपीट की। जिससे उसकी नाक से खून...