Gridih News: नशा मुक्त अभियान के तहत निकाली गई जागरुकता रैली
गिरडीह, जुलाई 11 -- Gridih News: गिरिडीह। जीडी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट-1 के बैनर तले शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल प्रसाद कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से निकलकर वनखंजो होते हुए पेसरागढ़ पहुंची और पुनः महाविद्यालय वापस आई। रैली का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक करना था। प्राचार्य डॉ. कुशवाहा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। यदि एक भी व्यक्ति इससे प्रेरणा लेकर नशे से दूर रहता है तो हमारा उद्देश्य सफल होगा। रैली का नेतृत्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी वंदना चौरसिया ने कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.