गिरडीह, जुलाई 15 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर में मंगलवार को झारखंड राज्य युवा आयोग एंव प्रभा भारती के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गांडेय बीडीओ निशार अंजुम की अध्यक्षता में हुई। इस क्रम में बीडीओ ने उपस्थित सदस्यों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कलाकार मदन मंजरवे और उनके सहयोगी कलाकार उत्तम चक्रवर्ती, अक्षत, प्रार्थना, मुस्कान सहित अन्य कालाकारों के द्वारा प्रभावशाली माध्यम से युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से उपस्थित लोगों ने नशा मुक्ति अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा जन-जागरूकता रैली निकालकर समाज को नशामुक्त...