गिरडीह, जुलाई 28 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत मंगलवार को गावां प्रखंड मुख्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से शराब, तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। इससे स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति तथा सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं ग्रामीणों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में ...