Gridih News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन में बेंगाबाद को जोड़ने की मांग
गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। नवादा-गिरिडीह प्रस्तावित नई रेल लाइन के रूट से बेंगाबाद, छोटकी खरगडीहा और नवडीहा जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों को बाहर रखे जाने पर जनप्रतिनिधियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। ग्राम पंचायत छोटकी खरगडीहा की मुखिया सुनीता देवी ने केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को पत्र लिखकर रूट में संशोधन की मांग की है। मुखिया ने पत्र में कहा कि प्रस्तावित रेल लाइन का मैप नवादा, गोविन्दपुर, सतगावां, गावां, तिसरी, जमुआ से गिरिडीह तक दर्शाया गया है, लेकिन इसमें नवडीहा, छोटकी खरगडीहा, बेंगाबाद को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि बेंगाबाद के पश्चिमी भाग, नवडीहा और छोटकी खरगडीहा क्षेत्र में लगभग 3 लाख की आबादी और सैकड़ों गांव हैं, जो आज तक रेल कनेक्टिविटी से वंचित हैं。
रोजगार और विकास से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.