Gridih News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पति गिरफ्तार, गया जेल
गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: हीरोडीह। हीरोडीह थाना क्षेत्र के कुरुमडीहा गांव में शादी के महज एक माह बाद 19 वर्षीय विवाहिता रजिया खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति अफजल अंसारी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया जाता है कि 09 जुलाई को रजिया खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने साजिश के तहत हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर मृतका के ससुराल पक्ष द्वारा शव लेने से इनकार किए जाने से नाराज मायके पक्ष के परिजनों ने शुक्रवार को गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग पर कौवाआम के समीप सड़क जाम कर दिया था और आरोपितों की शीघ्र गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.