Gridih News: नवरात्र महोत्सव पर गरबा-डांडिया की धूम
गिरडीह, अक्टूबर 18 -- Gridih News: गिरिडीह। न्यू बरगंडा स्थित अवतार पैलेस में फ्लैट निवासियों ने धूमधाम से नवरात्र महोत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद डॉ. सर्जना शर्मा समेत अन्य महिलाओं ने मां दुर्गा की आरती नृत्य के साथ प्रस्तुत की। फिर गरबा रास और डांडिया की धुन पर महिलाओं, बच्चों और बच्चियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इस दौरान खान-पान की भी अच्छी व्यवस्था की गई थी। महोत्सव में डॉ. अनुज कुमार, डॉ. अशोक, डॉ. सर्जना, नीलिमा प्रसाद, सरस्वती, मधुमिता, मिसेज तुलस्यान और डॉली अग्रवाल समेत सोसाइटी की कई महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: रोटरी सारण और इनर व्हील क्लब के डांडिया उत्सव में झूमे लोग अवतार पैलेस सोसाइटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.