Gridih News: नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की आराधना
गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शहर के विभिन्न मंदिरों और देवी मंडपों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिरों में दीप जलाने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। नवरात्र को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है। देवी मंडपों में दुर्गा सप्तशती का पाठ और मां की आराधना की जा रही है। श्रद्धालु मां ब्रह्मचारिणी से सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Dumka News: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा-अर्चना कई महिलाएं पूजा की थाली लेकर मंदिर पहुंचीं और दीप जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.