गिरडीह, अक्टूबर 21 -- Gridih News: जमुआ प्रखंड के रेम्बा में मई 2027 में भव्य यज्ञ का आयोजन होगा। नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में भगवती की स्थापना सह प्राण प्रतिष्ठा के निमित आयोजित होने वाले इस यज्ञ को लेकर मंगलवार को विशेष बैठक हुई। इसमें आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने का संकल्प लिया गया। यज्ञ की तैयारी के लिए पांच समितियां गठित करने और प्रत्येक मोहल्ले को प्रतिनिधित्व देने पर सहमति बनी। आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए आगामी रविवार को विस्तृत बैठक बुलाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता भोलानाथ द्विवेदी ने की। इसमें यज्ञ की तैयारियों, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से एक केंद्रीय समिति बनाने का निर्णय लिया गया, जिसके अंतर्गत पांच समितियां काम करेंगी। इनमें प्रबंधकारिणी समिति, चयन एवं अनुशासन समिति, संरचना समिति, सत्कार एवं व्य...