गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार का झारखंड राज्य वित्त रहित मोर्चा, गिरिडीह जिला इकाई की ओर से शनिवार को गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने डीईओ को पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अजय कुमार राय, नोखलाल प्रसाद वर्मा, सुखदेव प्रसाद वर्मा, अजय वर्मा, विभाष कुमार झा सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डीईओ के समक्ष वित्त रहित शिक्षकों-कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और जिले की वित्त रहित शिक्षण संस्थाओं से जुड़ी प्रशासनिक समस्याओं को विस्तार से रखा। मोर्चा ने इनके शीघ्र समाधान की मांग की। डीईओ विनय कुमार ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि विभागीय नियमों के अनुरूप समस्याओं के समाधान...