Gridih News: नवदुर्गा के नौ रुपों में सजे बच्चे, महिषासुर वध का किया सजीव मंचन
गिरडीह, अक्टूबर 16 -- Gridih News: गिरिडीह। शारदीय नवरात्र के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल गिरिडीह में गुरुवार को नवदुर्गा महोत्सव का आयोजन भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को धारण कर आकर्षक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों के नृत्य और अभिनय ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति, उल्लास और उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल ने मां नवदुर्गा की आरती कर किया। कक्षा तृतीय से षष्ठम तक के विद्यार्थियों ने नौ कन्याओं के रूप में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का प्रदर्शन किया। बच्चों ने नृत्य और अभिनय के माध्यम से देवी के नौ रूपों का आह्वान किया तथा महिषासुर वध का प्रभावशाली मंचन किया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.