गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: सियाटांड़/गिरिडीह, हिटी।‌ गुरुवार रात नवडीहा ओपी पुलिस की अभिरक्षा से मेडिकल होने के बाद गिरिडीह से फरार अभियुक्त नवडीहा मुखिया बिनोद साव को लेकर पूरा पुलिस महकमा रातभर परेशान रहा और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए रातभर छापेमारी जारी रही। गिरिडीह व नवडीहा ओपी पुलिस ने रातभर छापेमारी कर मुखिया को भगाने में सहयोग करनेवाले चार आरोपियों को पचंबा थाना क्षेत्र के आसपास के इलाकों से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। वहीं मुख्य आरोपी मुखिया अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। ताराटांड़ में बेटी के पेट्रोल पंप से धराया था मुखिया यह भी पढ़ें- Gridih News: पुलिस पर हमला कर गिरफ्तार मुखिया को भगाकर ले गए 15-20 लोगपुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, जमुआ थाना कांड संख्या 218/26 जमीन विवाद, मारपीट, मकान तोड़फोड़, रंगदार...