Gridih News: नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई
गिरडीह, अक्टूबर 23 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना के बाद शुक्रवार को गावां प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी गई। गावां बाजार स्थित काली मंडा, माल्डा दुर्गा मंदिर और डेवटन में विसर्जन के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मां दुर्गा के जयकारों, ढाक-ढोल की गूंज और भक्तों के उत्साह के बीच मां को विदाई दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम थीं, लेकिन अगले वर्ष मां के पुनः आगमन की उम्मीद ने सभी के मन में उत्साह भी बनाए रखा। गावां काली मंडा में विदाई के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार सिंदूर खेला। यह भी पढ़ें- Gridih News: पुन:प्रेषित-सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गे को दी गई भावभीनी विदाई महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.