गिरडीह, जुलाई 15 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। नगर विकास विभाग के निर्देश पर बड़की सरैया नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मंगलवार को नमस्ते दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर की स्वच्छता व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों का सम्मान करना तथा उन्हें सुरक्षित कार्य करने के प्रति जागरूक बनाना था। इस अवसर पर सफाई मित्रों के बीच पीपीई किट का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: नमस्ते दिवस पर निगम के सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील मंडल एवं सभी वार्ड पार्षदों ने सफाई मित्रों को टी-शर्ट, रिफ्लेक्टिव जैकेट, मास्क और हैंड ग्लव्स प्रदान किए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई मित्रों की...