Gridih News: नन्हे-मुन्ने बच्चों ने निकाली कांवर यात्रा
गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: गिरिडीह। श्रावण मास की पवित्रता और भक्ति भाव के साथ मंगलवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा का परिसर हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने गेरुआ वस्त्र धारण कर भव्य कांवर यात्रा निकाली। शिशु वाटिका की आचार्या कल्पना दीदी के साथ गायत्री विश्वकर्मा, मोटूसी दान, प्रिया विशाखा, अनिता मिश्रा, रूपम कुमारी, नम्रता गुप्ता, सीमा शंघाई, बेबी सरकार, मोनालिसा कुमारी, अन्नू कुमारी, मनीषा कुमारी के कुशल दिशा-निर्देशन में यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर भक्ति गीतों और जयकारों के बीच विश्वनाथ मंदिर, बरगंडा पहुंचकर संपन्न हुई। छोटे-छोटे हाथों में जल कलश और कंधों पर कांवर लिए बच्चों के चेहरे पर श्रद्धा का तेज देखने लायक था। यह भी पढ़ें- Banka News: बच्चों ने निकाली भव्य कांवर यात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.