गिरडीह, सितम्बर 16 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी थाना क्षेत्र के खुदीसार पंचायत अंतर्गत बहादुरपुर गांव में मंगलवार को नदी में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गयी। मृतका की पहचान दिनेश यादव की पुत्री लाडली कुमारी 8 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लाडली कुमारी अपनी सहेलियों के साथ कर्मा पर्व का डाला उठाने खखसवा नदी गयी थी। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बच्ची को डूबता देख उसकी सहेलियों ने शोर मचाते हुए घटना की जानकारी उसके परिजनों और ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में नदी पहुंचे और बच्ची को पानी से बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- Bagaha News: नदी में नहाने गया किशोर डूबा,मौत तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ...