गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर मंत्री सुदिव्य कुमार ने सोमवार को नगर निगम में सोनचिरैया ब्रांड का प्रोडक्ट डिस्प्ले और मार्केटिंग मार्ट का उद्घाटन किया। बता दें कि इस मार्ट में एसएचजी की महिलाओं द्वारा निर्माण किया गया हस्तशिल्प कपड़ा, खिलौने, खाने-पीने की चीजों और सजावट की सामग्री बेचे जाएंगे। मंत्री ने कहा कि यह पहल निश्चित रुप से शहर की एसएचजी की महिलाओं द्वारा बनाए गए पहचान बढ़ाने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की दिशा में एक कदम साबित होगी। मौके पर महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...