गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: सरिया। बड़की सरैया नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने और पुराने पंचायत भवन परिसर को खाली कराने की कार्रवाई गुरुवार को उस समय बेनतीजा रही, जब झंडा चौक स्थित पुराने पंचायत भवन के पास फल एवं सब्जी बेच रहे विक्रेताओं ने अधिकारियों की बात मानने से इनकार कर दिया। काफी देर तक समझाने और स्थान खाली करने का आग्रह करने के बावजूद विक्रेता अपनी जिद पर अड़े रहे। अंततः नगर पंचायत के अधिकारियों को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा। गुरुवार दोपहर नगर पंचायत के अधिकारी राहुल कुमार, अजीत प्रसाद समेत अन्य कर्मी पुराने पंचायत भवन परिसर पहुंचे। अधिकारियों ने वहां वर्षों से कब्जा कर फल एवं सब्जी की दुकान चला रहे विक्रेताओं से ठेला हटाने तथा भवन के कमरों को खाली करने को कहा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आभूषण बाजार में बगैर सूचना...