गिरडीह, सितम्बर 25 -- Gridih News: गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम की अनयंत्रित ट्रैक्टर के धक्के से बस पड़ाव के बाहर चौराहा के पास स्थित दो दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। घटना बुधवार रात लगभग साढ़े नौ-दस बजे की है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर फरार हो गया। घटना रात की थी इसलिए कोई बड़ी वारदात नहीं हुई। अगर समय सुबह से शाम तक का होता तो किसी बड़ी घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था। इस घटना में सोनू यादव एवं छोटु नामक दो युवकों की दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है और दोनों को भारी नुकसान हुआ है। इस संबंध में सोनू यादव द्वारा नगर थाना में लिखित शिकायत भी की गई है। घटना के बाद सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और रात में ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गयी। फिलहाल ट्रैक्टर नगर थाना में खड़ा है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर का चालक अत्यधिक शर...