गिरडीह, सितम्बर 10 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। एसपी डॉ बिमल कुमार ने युवक के साथ मारपीट के कथित वीडियो वायरल को लेकर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो को नगर थाना एवं पचंबा अंचल के पुलिस निरीक्षक ज्ञान रंजन को मुफस्सिल थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। एसपी डॉ बिमल कुमार ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नगर थाना में युवक के साथ मारपीट किये जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसको लेकर एएसपी सुरजीत कुमार को जांच सौंपा गया है। मामले में अभी जांच चल रही है। किसी तरह से जांच प्रभावित न हो इसी के मद्देनजर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को लाइन क्लोज किया गया है। साथ ही विधि व्यवस्था के मद्देनजर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो को नगर थाना प्रभा...