Gridih News: धूमधाम से मनाई गई अन्नकूट पूजा
गिरडीह, नवम्बर 9 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी इसरी बाजार में सोमवार शाम अन्नकूट पूजा धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर में स्थापित श्रीराधा-कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके पूर्व दोपहर को भगवान को विभिन्न प्रकार के पकवानों और व्यंजनों से सजे छप्पन भोग अर्पित किए गए। इसके बाद विधि-विधान के साथ अन्नकूट पूजा संपन्न कराई गई। पूजा को लेकर ठाकुरबाड़ी को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम होते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के दर्शन कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। यह भी पढ़ें- Roorki News: कहीं गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा तो कहीं अन्नकूट का भोग धार्मिक मान्यता के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.