Gridih News: धारदार हथियार से हमला मामले का आरोपी गिरफ्तार
गिरडीह, जुलाई 8 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। युवक को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिये जाने के मामले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी परातडीह निवासी मो अरबाज अंसारी है। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसे अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। बता दें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुढ़ियाखाद निवासी मो सरफराज अंसारी को धारदार हथियार से हमला कर नयाधौड़ा निवासी मो साजिद एवं परातडीह निवासी मो अरबाज एवं उनके साथियों ने घायल कर दिया था। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में मो सरफराज अंसारी की शिकायत पर कांड संख्या 174/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इस मामले के एक अन्य आरोपी नयाधौड़ा निवासी मो साजिद को पुलिस ने सोमवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.