Gridih News: धर्मपुर-चितरडीह पहाड़ी पर डिग्री कॉलेज बनाने की मांग
गिरडीह, अगस्त 23 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर पंचायत के चितरडीह पहाड़ी पर डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। गिरिडीह-पचंबा मुख्य मार्ग के किनारे प्रस्तावित स्थल पर आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं धर्मपुर डिग्री कॉलेज संघर्ष समिति के सदस्य शामिल हुए।
बैठक का निर्णय बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डिग्री कॉलेज का निर्माण धर्मपुर-चितरडीह पहाड़ी पर ही कराया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि इस स्थान पर कॉलेज का निर्माण होने से आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आने-जाने में काफी सुविधा होगी। मुख्य मार्ग से जुड़ा होने के कारण आवागमन सुगम रहेगा। साथ ही ग्रामीणों ने स्थल को सुरक्षा की दृष्टि से भी अनुकूल बताते हुए कहा कि यहां क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.