गिरडीह, अगस्त 26 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। विगत 8 दिनों से खुले आसमान के नीचे धूप, बरसात, मच्छर और अंधेरे को झेलते हुए समाहरणालय के समक्ष पपरवाटांड़ सीसीएल मैदान में दिन-रात अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के किसी नेता द्वारा अब तक संज्ञान नहीं लेने से आक्रोशित होकर मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन किया। यह भी पढ़ें- Gridih News: झामुमो जिलाध्यक्ष समेत 14 के खिलाफ एससी-एसटी थाना में शिकायतधरने का कारण पुतला दहन से पूर्व धरने को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के संरक्षक घनश्याम पंडित ने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय ने रिट याचिका संख्या 5925/2022 अवधेश कुमार सिंह बनाम झारखंड राज्य में सरकार को गिरिडीह जिले के सभी मौजों की जमाबंदी से संबंधित रजिस्टर-2 की ...