गिरडीह, अगस्त 23 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड मुख्यालय में 15 सूत्री मांगों को लेकर 26 दिनों से धरना पर बैठे लोगों के समर्थन में रविवार को जमुआ भाग संख्या 12 की जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा धरना स्थल पर पहुंची। धरनार्थियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों का समर्थन किया। प्रभा वर्मा ने कहा कि धरना-प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है और धरनार्थियों की मांगें जायज हैं। उन्होंने कहा कि कई जगह अपात्र लोगों को अबुआ आवास का लाभ मिला है। योजनाओं के चयन में पारदर्शिता का अभाव है। लाभुक समितियों के चयन और ग्रामसभा की कार्यवाही में पारदर्शिता के लिए ग्रामसभा की वीडियोग्राफी कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आबादी में महिलाओं की हिस्सेदारी आधी है, इसलिए महिलाओं को भी जनमुद्दों को लेकर आगे आना चाहिए। महिला जनप्रतिनिधियों को महिला सशक्तीकरण के साथ...