Gridih News: धरती का सीना चीरकर निकलता है फुटका
गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मानसून में अच्छी बारिश के साथ ही गिरिडीह के सुदूरवर्ती जंगलों, पहाड़ों और खेतों की जमीन से निकलने वाले जंगली मशरुम में फुटका लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। स्वाद और पौष्टिकता के लिए प्रसिद्ध फुटका की तलाश में सुबह होते ही ग्रामीण जंगलों और आसपास के इलाकों की ओर निकल पड़ते हैं। कुछ ही दिनों के लिए मिलने वाला यह प्राकृतिक उपहार स्थानीय बाजारों में भी खूब बिक रहा है और कई परिवारों के लिए अतिरिक्त आय का जरिया बन गया है। शहर में सब्जी बाजार के अलावा अगल बगल के इलाकों में ये स्वादिष्ट सब्जी छह सौ से लेकर एक हजार रुपए प्रतिकिलो तक बिक रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फुटका केवल अच्छी बारिश के बाद ही प्राकृतिक रूप से जमीन फाड़कर निकलता है। जानकार बताते हैं कि इसकी खेती सामान्य मशरूम की तरह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.