Gridih News: धनवार रेफरल अस्पताल के प्रभारी बदले, डॉ. रविशंकर को जिम्मेवारी
गिरडीह, नवम्बर 4 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को बदल दिया गया है। सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गिरिडीह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रविशंकर कुमार राय को अगले आदेश तक रेफरल अस्पताल राजधनवार का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि रेफरल अस्पताल राजधनवार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनहित में यह प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही वर्तमान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार इंदुशेखर को निर्देश दिया गया है कि वे अस्पताल के प्रभारी पद का प्रभार अविलंब डॉ. रविशंकर कुमार राय को सौंप दें। सिविल सर्जन द्वारा जारी आदेश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.