Gridih News: धनवार रेफरल अस्पताल की जांच पर सवाल
गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार रेफरल अस्पताल में 19 अक्टूबर को सड़क हादसे में घायल मरीजों के इलाज में कथित लापरवाही को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इंदु शेखर को हटाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग जारी है। मंगलवार को उपायुक्त के निर्देश पर जांच टीम के अस्पताल पहुंचने के बाद जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए। पूर्व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सह जिला परिषद प्रतिनिधि सुबोध कुमार राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि जांच के दौरान आम लोगों को शिकायत रखने का पर्याप्त अवसर नहीं मिला। आंदोलनकारियों का आरोप है कि हादसे के दिन घायल मरीज अस्पताल परिसर में जमीन पर पड़े थे और सरकारी एंबुलेंस उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें निजी एंबुलेंस से भेजा गया। डॉ. इंदु शेखर को हटाने और उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.