गिरडीह, जुलाई 19 -- Gridih News: राजधनवार। प्रखंड कार्यालय धनवार में 'ग्राम पंचायतों के डिजिटल सशक्तिकरण' एवं 'सबकी योजना, सबका विकास' अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में धनवार और गावां प्रखंड के सभी पंचायत स्तरीय विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर्स शामिल हुए। यह प्रशिक्षण झारखंड पंचायती राज विभाग तथा सीएससी ई-गवर्नेंस इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में राज्य की 'डिजिटल पंचायत योजना' के अंतर्गत आयोजित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर डिजिटल सेवाओं को अधिक सुदृढ़ बनाना और ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण व क्रियान्वयन में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना था। पोर्टल संचालन का मिला व्यावहारिक अभ्यास यह भी पढ़े...