Gridih News: धनवार में डिजिटल क्रॉप सर्वे तेज
गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। यह जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सर्वे कार्य पूरा करने के लिए कई पंचायतों में सर्वेयरों की आवश्यकता है, जो ऑनलाइन डेटा अपलोड करेंगे। बीटीएम रंजीत कुमार वर्मा ने बताया कि प्रखंड के लगभग 157 गांवों में सर्वे का कार्य किया जा रहा है, जबकि पूरे प्रखंड के 294 गांवों में यह कार्य किया जाना है। प्रखंड में कुल 1,94,540 प्लॉट का सर्वे कर अपलोड करना है, जिनमें से अब तक 44,500 प्लॉट अपलोड किए जा चुके हैं। शेष प्लॉटों का सर्वे शीघ्र पूरा करने का लक्ष्य है। डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है। सर्वेयरों को प्रत्येक प्लॉट के सर्वे के लिए 10 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.