Gridih News: धनवार में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, चाची-भतीजी की दर्दनाक मौत
गिरडीह, अक्टूबर 19 -- Gridih News: राजधनवार (गिरिडीह), प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड अंतर्गत जरीसिंगा पंचायत के मनगसो गांव में रविवार शाम करीब छह बजे पांच किलो के गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से चाची-भतीजी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव निवासी वैद्यनाथ विश्वकर्मा की पत्नी कविता देवी (26) और गुड्डू राणा की पांच वर्षीय बेटी शीतल कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कविता देवी दुर्गापूजा को लेकर घर में प्रसाद बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग देखकर आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। सिलेंडर में लगी आग बुझने का इंतजार करते हुए लोग दरवाजे के पास खड़े थे। इसी बीच अचानक सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया। विस्फोट इतना तेज था कि सिलेंडर दरवाजे से टकराते हुए कविता देवी और पास में मौजूद शीतल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.