गिरडीह, नवम्बर 8 -- Gridih News: बेंगाबाद। धनवार बैंक डकैती मामले में बेंगाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार की रात पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव में छापेमारी की। हालांकि कार्रवाई के दौरान पुलिस को सफलता नहीं मिली। जानकारी के अनुसार, बैंक डकैती कांड में जिस स्कॉर्पियो वाहन का प्रयोग अपराधियों ने भागने में किया था। पुलिस टीम उसी वाहन मालिक की तलाश में छापेमारी कर रही थी। इसके पूर्व गुरुवार की रात पुलिस टीम ने अपराधियों की तलाश में बेंगाबाद के दो स्थानों पर भी छापेमारी की थी। जानकारी के अनुसार डकैती कांड का साजिशकर्ता बेंगाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है। यह भी पढ़ें- धनवार यूको बैंक में भीषण डाका: पांच लुटेरे पुलिस गिरफ्त में, बावजूद बरामदगी शून्य उसने गिरोह के अन्य सदस्यों को साथ लेकर भीषण डकैती...