Gridih News: धनवार को जिला बनाने की मांग को लेकर नुक्कड़ सभा
गिरडीह, अक्टूबर 1 -- Gridih News: खोरीमहुआ। धनवार को जिला बनाने की मांग को लेकर धनवार जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बुधवार को घोड़थम्भा हटिया मैदान में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। सभा में वक्ताओं ने क्षेत्रवासियों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर धनवार जिला निर्माण की मांग को लेकर एकजुट होने तथा 2 अक्टूबर को आयोजित पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। सभा का संचालन प्रवीण सिंह ने किया। इस दौरान "हम सभी का एक ही नारा, धनवार जिला बने हमारा" का नारा भी बुलंद किया गया। मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से धनवार जिला निर्माण की मांग को व्यापक स्तर पर सरकार और प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। मौके पर जय प्रकाश साहा, अभिमन्यु शर्मा, कृष्णदेव रजक, विनोद शर्मा, सुबोध कुमार राय, मनोज सिंह, दशरथ राणा, सुनील साव, बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.