Gridih News: धनवार: 10 साल बाद भी अधूरे हैं विद्यालय भवन और किचन शेड, राशि गबन की आशंका
गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय महुआटांड़ में सरकारी निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय के शिक्षकों, तत्कालीन सचिव और संबंधित अधिकारियों की घोर लापरवाही व मिलीभगत के कारण लाखों रुपये की लागत से स्वीकृत किचन शेड तथा विद्यालय भवन का निर्माण एक दशक बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। नतीजतन, विद्यालय में पढ़नेवाले बच्चों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पढ़ाई करने और असुरक्षित माहौल में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) करने को मजबूर होना पड़ रहा है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष फारूक अंसारी और रसोइया मलवा देवी सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में दो शिक्षक कार्यरत हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.