गिरडीह, सितम्बर 11 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत धनवार थाना क्षेत्र के चादगर-खोरीमहुआ में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों से महिला समेत कुल तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में दिलीप कुमार वर्मा (36), सुधांशु वर्मा (15) और सावित्री देवी (50) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दिलीप कुमार वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह रेफर किया गया है। घटना के संबंध में अमर कुमार वर्मा, अशोक साव एवं अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि धनवार अंचल के चादगर मौजा स्थित खाता संख्या-10, प्लॉट संख्या-163 की कुल 4 एकड़ 85 डिसमिल भूमि में करीब 3 एकड़ 12 डिसमिल जमीन पर उनके पूर्वजों ने लगभग 70 वर्ष पूर्व रवानी परिवार से खरीदारी...