गिरडीह, जुलाई 16 -- Gridih News: गिरिडीह। सदर प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से बाल संसद एवं बाल संसद मंत्रिमंडल का गठन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने छात्रों को बाल संसद की भूमिका और दायित्वों से अवगत कराया। टीजीटी नागरिक शास्त्र शिक्षिका शिखा कुमारी ने शैक्षणिक गतिविधियों को रोचक बनाते हुए मंत्रिमंडल के सदस्यों को कार्यप्रणाली समझाई। नोडल शिक्षक सह संयोजक संजीव कुमार ने कहा कि बाल संसद विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण, पुस्तकालय, खेलकूद और स्वास्थ्य जैसी गतिविधियों में सक्रिय सहयोग करेगी। मतदान प्रक्रिया से छात्रा अर्चना कुमारी प्रधानमंत्री और छात्र सुधीर राणा उप प्...