गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड के बाजार भी गुलजार रहे। प्रखंडो में धनतेरस की खरीदारी को भारी भीड़ उमड़ी। धनतेरस को लेकर बेंगाबाद बाजार में रौनक चरम पर रही। दोपहर बाद से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। छोटी-बड़ी दुकानों के बाहर ग्राहकों की कतारें लगी रहीं और देर शाम तक बाजार गुलजार रहा। सबसे अधिक भीड़ आभूषण, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर देखी गई। लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के, बर्तन, मोबाइल, फ्रिज, टीवी सहित अन्य सामानों की खरीदारी की। दुकानदार भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ऑफर दे रहे थे। भीड़ के कारण मुख्य बाजार और छोटकी खरागडीहा मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। यह भी पढ़ें- Samastipur News: रोसड़ा के बाजार में बरसे 25 करोड़, देर रात तक हुई खरीदारी वाह...