गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के द्वारपहरी गांव में गुरुवार को एक बछड़े का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और प्रतिबंधित पशु के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। खबर लिखे जाने तक हिरासत में लिया गया युवक महेशमुंडा गांव का है। उससे घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। जमुआ थाना के पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार दास ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जांच के आधार पर विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा घटना में शामिल अ...