Gridih News: दो साल से फरार वारंटी को पुलिस ने जेल भेजा
गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद पुलिस ने दो वर्षों से फरार चल रहे वारंटी दिनेश यादव को गिरफ्तार कर मंगलवार को गिरिडीह जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी तेलोनारी पंचायत के टोला बुढ़ियाढाको गांव का निवासी है। बताया गया कि चोरी के एक मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद से वह पुलिस की नजर से फरार चल रहा था। इस पर गिरिडीह कोर्ट ने उसके विरुद्ध एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया था। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने बुढ़ियाढाको गांव में छापा मारकर उसे धर दबोचा और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.