गिरडीह, जुलाई 19 -- Gridih News: गिरिडीह। दो महिला समेत तीन के विरूद्ध मुफस्सिल थाना में ठगी एवं जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशलुण्डी निवासी किरण देवी पति श्यामाकांत स्वर्णकार के शिकायत पर दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में ताराटांड थाना क्षेत्र के मोहलीडीह निवासी पवन कुमार गुप्ता उसकी पत्नी अनिता देवी एवं मां मालती देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में 12 लाख 05 हजार रूपये की ठगी करने का आरोप लगाया गया है। मामला जमीन खरीद-बिक्री से संबंधित है। प्राथमिकी में कहा गया है कि पवन कुमार गुप्ता, अनिता देवी एवं मालती देवी के द्वारा षडयंत्र के तहत गुमराह करके जमीन का रुपया लेकर उसे बिक्री किया हुआ जमीन को भीम कुमार मण्डल वगैरह के पक्ष में फर्जी व जाली केवाला कराकर उससे 12 लाख 05 हजार रूपये ...