Gridih News: दो बाइकों में भीषण टक्कर में जांच घर के संचालक की मौत, तीन युवक घायल
गिरडीह, नवम्बर 10 -- Gridih News: पचम्बा। पचंबा थाना क्षेत्र के नावाडीह में मंगलवार को दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में 76 वर्षीय रामेश्वर महतो की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान नावाडीह निवासी रामेश्वर महतो के रूप में हुई है। वह मकतपुर स्थित लाइफ लाइन जांच घर के संचालक थे। मृतक के पुत्र अरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी उनके पिता रोजाना की तरह अपनी बाइक से नावाडीह स्थित घर से मकतपुर में क्लीनिक खोलने के लिए निकले थे। इसी दौरान कुछ दूर आगे बढ़ते ही विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामेश्वर महतो समेत दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.