गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़क पर गंगटी मोड़ के पास बुधवार दोपहर दो बाइक के बीच हुई टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नवाडीह खुर्दा के सुशांत कुमार, नवाडीह के नितेश कुमार राम और खुरचुट्टा के कृष्ण कुमार राय शामिल हैं। इनमें कृष्ण की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह स्थित एक निजी क्लीनिक भेज दिया गया है जबकि सुशांत और नितेश का इलाज बेंगाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार पारडीह मोड़ की ओर से खुरचुट्टा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गंगटी मोड़ के समीप ओवरटेक करने के दौरान दोनों बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में चार में से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का...